{"_id":"697e3890c85fc1fd5206fc50","slug":"fir-against-two-including-congress-state-general-secretary-for-non-payment-of-money-hardoi-news-c-213-1-hra1006-144195-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कांग्रेस के प्रदेश महासचिव समेत दो पर रुपये अदा न करने की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कांग्रेस के प्रदेश महासचिव समेत दो पर रुपये अदा न करने की प्राथमिकी
विज्ञापन
टड़ियावां। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव समेत दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। कांग्रेस नेता और उनके साथी पर 1.05 लाख रुपये न देने और बिजली पानी के 20 हजार रुपये अदा न करने का आरोप है।
थाना क्षेत्र के सैंती के मजरा खड़रौआ निवासी रजनीश मिश्रा ने प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि थाना क्षेत्र के निबुआई गांव में उनका एक तालाब है। सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम फतिया के मजरा गड़रियनपुरवा निवासी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुभाष पाल और थाना क्षेत्र के ग्राम नारायनपुर के मजरा लालापुरवा निवासी अनिल को उन्होंने 12 मई 2025 को मत्स्य पालन के लिए तालाब 2.10 लाख रुपये वार्षिक पर किराये पर दिया था। तालाब भी एक साल के लिए दिया था। बिजली और पानी के लिए अलग से आठ हजार रुपये प्रतिमाह देने की बात तय हुई थी।
आरोपियों ने 12 मई 2025 को 1.05 लाख रुपये दिए थे, बाकी 1.05 लाख रुपये 12 नवंबर 2025 तक देने की बात कही थी लेकिन आरोपियों ने बाकी रुपये नहीं दिए। आरोपियों ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। उन्होंने थाने में शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर रजनीश ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि दो आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूरे मामले पर कांग्रेस नेता सुभाष पाल ने कहा कि वह किसी रजनीश मिश्रा को जानते नहीं हैं। तालाब किराये पर लिए जाने से भी उन्होंने इन्कार किया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय ने बताया कि षड़यंत्र के तहत सुभाष पाल की छवि खराब करने की कोशिश राजनीतिक विरोधी कर रहे हैं।