फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   FIR against three for making two passports using fake documents

Hardoi News: फर्जी अभिलेखों से दो-दो पासपोर्ट बनवाने में तीन पर प्राथमिकी

Sun, 11 Oct 2026 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
FIR against three for making two passports using fake documents
कछौना। फर्जी अभिलेखों के जरिये दो-दो पासपोर्ट हासिल करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ अलग-अलग प्राथमिकी कोतवाली में दर्ज की गई है। लखनऊ स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय और स्थानीय अभिसूचना इकाई की संयुक्त जांच रिपोर्ट के आधार पर तीनों के खिलाफ फर्जीवाड़ा समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी मोहम्मद लुकमान के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कराई। उस पर फर्जी दस्तावेजों, आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र का इस्तेमाल कर दो अलग-अलग पासपोर्ट बनवाने का आरोप है। दोनों ही पासपोर्ट में आवेदक की जन्मतिथि और पते अलग-अलग पाए गए। इसी तरह कोतवाली क्षेत्र के कुकुही निवासी गुड्डू अली के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन पर भी अभिलेखों में हेराफेरी कर दो पासपोर्ट बनवाने का आरोप है। जांच के दौरान पता चला कि दोनों पासपोर्ट में आरोपी ने अपनी पत्नी का नाम और खुद की जन्मतिथि अलग-अलग दर्ज करवाई थी। मामले में कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक राम कुमार शुक्ला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कछौना के पतसेनी चौराहा निवासी गुड्डू अली के खिलाफ भी अभिलेखों में फर्जीवाड़ा कर दो पासपोर्ट बनवाए जाने का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले के साथ ही अंबेडकर नगर निवासी मोहम्मद लुकमान के खिलाफ भी कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक तौहीद हाशमी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच भी शुरू कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





संडीला और शाहाबाद में भी दर्ज हो चुके मामले
पिछले एक सप्ताह के अंदर कुल पांच फर्जी अभिलेखों से दो-दो पासपोर्ट बनवाने के मामले सामने आ चुके हैं। कछौना कोतवाली में शनिवार रात तीन मामले दर्ज किए गए जबकि इससे पहले संडीला और शाहाबाद कोतवाली में भी दो-दो पासपोर्ट बनवाने का एक-एक मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed