फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   FIR against five people including wife for murder of grain merchant

Hardoi News: गल्ला व्यापारी की हत्या के आरोप में पत्नी समेत पांच पर प्राथमिकी

Tue, 26 May 2026 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 26 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
FIR against five people including wife for murder of grain merchant
हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के पन्योड़ा बल्लिया निवासी गल्ला व्यापारी की मौत होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। व्यापारी की मां की शिकायत पर पत्नी, सास-ससुर और दो भाइयों पर जहरीला पदार्थ देकर हत्या किए जाने की धाराओं में मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

पन्योड़ा बल्लिया निवासी आशीष गुप्ता (22) गल्ला व्यापारी थे। उनकी शादी दो साल पहले भदेवना निवासी हरिहर गुप्ता की बेटी खुशबू से हुई थी। 23 मई की शाम खुशबू का भाई प्रमोद घर आया था। प्रमोद के साथ खुशबू अपने मायके चली गई थी। आशीष की मां राधा गुप्ता ने बताया कि खुशबू घर से गल्ला व्यापार के लिए रखे 10 लाख रुपये और जेवर भी ले गई थी। कुछ देर बाद आशीष भी अपनी ससुराल गया था। आरोप है कि ससुराल में ही पत्नी खुशबू, ससुर हरिहर, सास कमलेशा, साले श्याम मोहन और प्रमोद ने शीतल पेय में जहरीला पदार्थ पिलाकर आशीष की हत्या कर दी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय सिंह ने बताया कि पत्नी समेत पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया कि 23 मई की रात हालत बिगड़ने पर ससुरालीजन आशीष को लखनऊ ट्रामा सेंटर ले गए थे। वहां आशीष की मौत हो गई थी। विवेचना के दौरान मिलने वाले साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed