फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Find missing teens tear spills

लापता किशोर से मिल छलके आंसू

Fri, 11 Sep 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Fri, 11 Sep 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Find missing teens tear spills

दो माह से लापता पुत्र को देखकर बिहार निवासी दंपति के आंसू छलक पड़े।

विज्ञापन
ज्ञात हो कि बिहार के मोतीहारी के सिहांसन रामगढ़वा निवासी पदमलाल महतो का पुत्र रंजीत महतो (17) नैनीताल के हल्द्वानी निवासी बहनोई मुक्ति मेहती के घर करीब दो माह पहले गया था। वहां से वह अचानक लापता हो गया था।

जिस पर बहनोई ने हल्द्वानी थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। करीब एक माह पहले शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास किशोर रेलवे लाइन के किनारे टहल रहा था। तभी वहां से देहात क्षेत्र के ग्राम कटैया निवासी प्रहलाद निकले और उसे अपने घर ले गए। इसकी सूचना एएसपी पूर्वी बीसी दुबे को उन्होंने दी।

एएसपी ने डीसीआरबी प्रभारी नीरज वालिया को किशोर के विषय में जानकारी करने की जिम्मेदारी सौंपी। जिस पर किशोर की जानकारी मिल गई। शुक्रवार को उसके माता पिता यहां आए और बेटे को सकुशल पाकर उनके आंसू झलक आए। वापसी का किराया न होने पर अफसरों और कर्मियों ने आर्थिक सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed