{"_id":"697f8e0dcc27cf600a0635b8","slug":"financial-experts-described-the-budget-as-employment-oriented-and-dedicated-to-youth-power-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-144257-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: वित्तीय विशेषज्ञों ने बजट को बताया रोजगार परक और युवा शक्ति को समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: वित्तीय विशेषज्ञों ने बजट को बताया रोजगार परक और युवा शक्ति को समर्पित
विज्ञापन
फोटो-23- कार्तिकेय गुप्ता। संवाद
हरदोई। संसद में पेश किए गए बजट पर वित्तीय विशेषज्ञों ने सकारात्मक राय दी है। वित्तीय विशेषज्ञों का कहना है कि बजट सराहनीय है। विकसित भारत की ओर एक कदम और बढ़ा है। युवाओं के लिए बेहतरीन मौके हैं। कौशल विकास की व्यवस्था है तो निर्माण इकाइयों को प्रोत्साहित करने का इंतजाम भी। आयकर का स्लैब भले ही न घटा हो लेकिन बाकी व्यवस्थाएं बेहतर हुई हैं।
बजट अच्छा है। विकसित भारत की ओर एक और कदम है। छोटे उद्योगों को क्रेडिट गारंटी सपोर्ट दिया जाएगा। इससे छोटे उद्यमियों को फायदा मिलेगा। इनकम टैक्स की दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ लेकिन इनकम टैक्स का सरलीकरण किया गया है। हालांकि, टैक्स की उच्च दरों में बदलाव की जरूरत थी। ऐसा न होने से कर दाताओं को निराश होना पड़ा है। स्टॉक मार्केट में फ्यूचर ऑप्शन में एसटीटी बढ़ाकर स्टॉक मार्केट में सट्टा लगाने से हतोत्साहित किया गया है। यह अच्छा कदम है लेकिन स्टॉक मार्केट के लिए निराशा जनक है। -कार्तिकेय गुप्ता, सीए
बजट युवा शक्ति को समर्पित है। कौशल विकास के लिए ढेरों व्यवस्थाएं की गई हैं तो रोजगार के अवसर बढ़ाने का भी मौका दिया गया है। नई निर्माण इकाइयां स्थापित करने के लिए प्राेत्साहित करने वाला बजट है। इनकम टैक्स के स्लैब में पिछले बजट में ही भरपूर छूट दे दी गई थी। इस बार टीडीएस की दर घटा दी गई है। इसके अलावा विलंब से आयकर रिटर्न दाखिल करने पर लगने वाले शुल्क को भी घटाया गया है। आयकर रिटर्न दाखिल करने की सीमा भी बढ़ाई गई है। इस लिहाज से बजट शानदार है। -पंकज गुप्ता, सीए
विज्ञापन
बजट में निवेशकों के लिए शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन (एसटीसीजी) और लांग टर्म कैपिटल गेन (एलटीसीजी) टैक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ट्रेडर्स के लिए सिक्योरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स बढ़ाना अच्छा कदम नहीं है। आयकर स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इंफ्रास्ट्रक्चर पर पूंजीगत व्यय 12.2 लाख करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव है जो कि एक अच्छा कदम है। टूरिज्म, फार्मा, एग्रीकल्चर, हाई स्पीड रेलवे, टियर 2 और टियर 3 शहरों के लिए कई पॉजिटिव कदमों की घोषणा हुई है। -आदित्य चौहान, वित्तीय सलाहकार