{"_id":"6adf9425351796b1d302687b","slug":"filth-discovered-at-gupta-sweets-and-ravi-paneer-manufacturing-unit-in-kaudha-hardoi-news-c-213-1-hra1001-159081-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: गुप्ता स्वीट्स और कौढ़ा के रवि पनीर निर्माण इकाई में मिली गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: गुप्ता स्वीट्स और कौढ़ा के रवि पनीर निर्माण इकाई में मिली गंदगी
विज्ञापन
फोटो 19: गुप्ता स्वीट्स पर जांच करती खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम। स्रोत : विभाग
हरदोई। दिवाली के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है। टीम को पिहानी चुंगी स्थित गुप्ता स्वीट्स और कौढ़ा के रवि पनीर निर्माण इकाई में गंदगी मिली। विभाग ने दोनों को नोटिस दिया। वहीं लौंज और पनीर के नमूने लिए।
त्योहार के दृष्टिगत डीएम राहुल पांडेय और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग आयुक्त के निर्देश पर टीम ने सोमवार को निरीक्षण अभियान चलाया। सहायक आयुक्त कुमार गुंजन ने बताया कि आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के साथ ही प्रतिष्ठानों में गंदगी, साफ-सफाई आदि को भी जांचा गया।
बताया कि पिहानी चुंगी स्थित गुप्ता स्वीट्स पर टीम ने निरीक्षण किया। वहां पर टीम ने खाद्य पदार्थों के संदेह के आधार पर लौंज और पनीर के दो नमूने लिए। वहीं कौढ़ा स्थित रवि गुप्ता पुत्र रवींद्र गुप्ता की पनीर निर्माण इकाई का टीम ने निरीक्षण किया। इकाई से खोया का नमूना लिया गया। निर्माण इकाई में गंदगी मिली। निरीक्षण में निर्माण स्थल पर भी गंदगी मिली। गंदगी और इसी वातावरण में खाद्य पदार्थों का निर्माण होता पाया गया। दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बताया कि मिलावट और अस्वच्छ वातावरण में खाद्य पदार्थों का निर्माण करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।