{"_id":"6a075a34e183d03b3d05629e","slug":"files-will-reveal-the-secret-of-mining-at-brick-kilns-childs-family-will-get-financial-help-hardoi-news-c-213-1-hra1001-149811-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पत्रावली खोलेगी ईंट-भट्ठा पर खनन का राज, बालक के परिजन को मिलेगी आर्थिक मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पत्रावली खोलेगी ईंट-भट्ठा पर खनन का राज, बालक के परिजन को मिलेगी आर्थिक मदद
विज्ञापन
फोटो- 21- सचिन। फाइल फोटो
- फोटो : 1
हरदोई। कोर्रिया गांव में ईंट-भट्ठे पर खनन का राज पत्रावली खोलेगी। पांच फीट गहरे गड्ढे में बालक की डूबकर जान जाने के मामले में एसडीएम सदर मंयक कुंडू ने खनन की पत्रावली तलब की है। वहीं बालक के परिजन को आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं भट्ठा संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
मासूमों के लिए ईंट-भट्ठाें पर खोदे गए गड्ढे मौत का सबब बन रहे हैं। कोतवाली देहात क्षेत्र के कोर्रिया गांव में संचालित ईंट-भट्ठा पर खनन कर खोदे गए गड्ढों में पानी भरा है। इसमें एक गड्ढे में भरे पानी में गांव निवासी सियाराम गौतम के 11 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार की पांच फीट गहरे गड्ढे में डूबकर बृहस्पतिवार को मौत हो गई थी। हादसा उस समय हुआ जब सचिन गांव के ही कुछ बच्चों के साथ घर से कुछ दूरी पर खेलने गया था। बताया कि खेलते समय गेंद ईंट-भट्ठे के पास खोदे गए गड्ढे में जा गिरी। गेंद निकालने गए सचिन की करीब पांच फीट गहरे गड्ढे में भरे पानी और दलदल में फंस कर मौत हो गई। बताया कि ईंट-भट्ठे के लिए मिट्टी निकालने के लिए गड्ढे खोदे गए हैं। इसमें पानी भर गया था। शुक्रवार को सचिन कुमार के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
सदर एसडीएम मयंक कुंडू ने टीम के साथ मौका-मुआयना किया। ईंट-भट्ठा और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। यहां पर बड़े भू-भाग में खनन मिला। घटना वाले खेत में चार गड्ढे मिले। इनकी गहराई करीब पांच फीट से अधिक है। एसडीएम ने बताया कि कोर्रिया स्थित रेखा ईंट-भट्ठा को सीज कर दिया गया है। सचिन के पिता सियाराम गौतम की तरफ से भट्ठा संचालक प्रेम प्रकाश अग्रवाल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं खनन विभाग से ईंट-भठ्ठा के लिए ली गई अनुमति की भूमि के गाटा संख्या सहित पत्रावली को तलब किया गया है। पत्रावली के परीक्षण और स्थलीय निरीक्षण के बाद बिना अनुमति खनन की पुष्टि पर कार्रवाई की जाएगी।