फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fighting bulls again enter Ganesh pandal, stampede

Hardoi News: गणेश पंडाल में फिर घुसे लड़ते सांड़, भगदड़

Sun, 24 Sep 2023 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Fighting bulls again enter Ganesh pandal, stampede
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहानी। कस्बे से सांड़ पकड़े जाने की नगर पालिका परिषद की दावेदारी की शनिवार रात पोल ही खुल गई। श्री सिद्धि विनायक समिति की ओर से भारतीय विद्यालय के निकट चल रहे गणेश महोत्सव के पंडाल में दो सांड़ लड़ते-लड़ते हुए घुस गए। इससे अफरातफरी मच गई।
सांड़ों के उत्पात से गणेश पंडाल गिरते-गिरते बचा। भगदड़ के माहोल में कई श्रद्धालु गिर गए, हालांकि किसी को चोट नहीं आई। गणेश पंडाल में जिस रात के समय धार्मिक नृत्य संध्या के तहत गीत संगीत का कार्यक्रम जारी था। इसमें काफी भीड़ जमा थी। इसी बीच दो लड़ते हुए सांड़ पंडाल में घुस आने से अफरा तफरी मच गई। इससे पहले भी दो सांड इसी पंडाल में घुस आने से छह लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन

इस बारे में अधिशासी अधिकारी अमित सिंह का कहना है कि दो दिन से सांड़ पकड़वाए जा रहे हैं। रात को इनकी संख्या फिर बढ़ जाती है। आसपास के गांव से ग्रामीण सांड गांव की सरहद से कस्बे की सरहद में हांक जाते हैं। फिर भी प्रयास किया जा रहा है कि कस्बे से सारे सांड पकड़वाकर गौशाला भेजे जाएं। इसके लिए संंबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed