{"_id":"6924950f8ea302d376046ef2","slug":"field-officer-injured-in-road-accident-dies-on-18th-day-hardoi-news-c-213-1-hra1006-140821-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सड़क हादसे में घायल फील्ड अफसर की 18वें दिन मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सड़क हादसे में घायल फील्ड अफसर की 18वें दिन मौत
विज्ञापन
फोटो-6- आलोक सिंह। फाइल फोटो
हरदोई। छह नवंबर को मैनपुरी जनपद में सड़क हादसे में घायल सांडी थाना क्षेत्र के संगैचामऊ निवासी युवक की रविवार दोपहर घर पर मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
ग्राम संगैचामऊ निवासी आलोक सिंह (30) कानपुर में एक निजी कंपनी में फील्ड अफसर थे। पत्नी उपमा सिंह के मुताबिक, कंपनी के काम से वह अन्य जनपदों में भी जाया करते थे। छह नवंबर को वह मैनपुरी जनपद गए थे। इस दौरान बेवर चौराहे के पास नवी पुरवा गांव के सामने उनकी बाइक में सीएनजी ऑटो ने टक्कर मार दी थी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनको सीएचसी फिर सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां उनका इलाज किया गया।
हालत में सुधार देखते हुए परिजन उनको घर ले आए थे। घर पर ही उनका इलाज कराया जा रहा था। रविवार दोपहर आलोक की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। परिवार में पत्नी, बेटा प्रबल और पुत्री बिट्टू है। थानाध्यक्ष राकेश यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।