फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Female conductor drove the bus on the expressway, putting passenger safety at risk.

Hardoi News: यात्री सुरक्षा खतरे में डाल महिला परिचालक ने एक्सप्रेसवे पर दौड़ाई बस

Fri, 24 Jul 2026 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Female conductor drove the bus on the expressway, putting passenger safety at risk.
फोटो- 29- रोडवेज बस चला रही महिला परिचालक। स्रोत: वीडियो ग्रैब
वीडियो वायरल होने के बाद रोडवेज बस के चालक और परिचालक ड्यूटी से हटाए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। गंगा एक्सप्रेस-वे पर एक महिला परिचालक द्वारा रोडवेज बस चलाने का मामला सामने आया है। बस में सवार एक यात्री ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस घटना के बाद बस के चालक और महिला परिचालक दोनों को ड्यूटी से हटा दिया गया है।
यह घटना दिल्ली से हरदोई आ रही एक हरदोई डिपो की रोडवेज बस में हुई। गंगा एक्सप्रेस-वे पर बस चालक ने स्टेयरिंग महिला परिचालक दीक्षा यादव के हाथ में दे दी थी। शुक्रवार को यह वीडियो वायरल होकर अधिकारियों तक पहुंच गया। मामले की जानकारी मिलते ही रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक रमेश कुमार ने तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने चालक पवन कुमार और परिचालक दीक्षा यादव को ड्यूटी से हटा दिया। साथ ही, उन्हें बस आवंटन पर भी रोक लगा दी गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि हरदोई परिक्षेत्र में किसी भी महिला चालक की नियुक्ति नहीं है। बिना अनुमति और नियुक्ति के बस चलाना सुरक्षा मानकों के विपरीत है। हालांकि, महिला परिचालक ने बस कितनी दूरी तक चलाई, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

इस मामले में चालक पवन कुमार और परिचालक दीक्षा यादव के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
क्षेत्रीय प्रबंधक रमेश कुमार ने स्पष्ट किया कि यह कृत्य गंभीर सुरक्षा उल्लंघन है। रोडवेज बसों के संचालन के लिए निर्धारित नियमों का पालन अनिवार्य है। किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को बस चलाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। यह कदम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। इस घटना ने सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षा मानकों को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed