फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Feeding grounds in the district booby

आधार फीडिंग में जिला फिसड्डी

Thu, 28 Jul 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Thu, 28 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Feeding grounds in the district booby
आधार कार्ड - फोटो : logo
हरदोई। आयुक्त ग्राम विकास की नजरों में भी मनरेगा आधार फीडिंग के मामले में हरदोई प्रदेश के अन्य जिलों में काफी पिछड़ गया। उन्होंने आपत्ति दर्ज कराई। जिले में अटकी 56.9 फीसदी फीडिंग तीन दिन के अंदर 80 फीसदी किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जिले में सक्रिय जॉब कार्ड धारकाें की संख्या दो लाख 74 हजार 833 है। जिनमें से एक लाख 56 हजार 215 के आधार नंबर अब तक फीड हो पाए हैं। जो मात्र 56. 9 फीसदी है। प्रदेश में जिले की स्थिति इस आधार फीडिंग के मामले में अत्यंत खराब है। आयुक्त ग्राम्य विकास ने इस पर नाराजगी व्यक्त की है। उपायुक्त मनरेगा आरपी भगत को निर्देशित किया है कि तीन दिनों के अंदर फीडिंग का कार्य 80 फीसदी करें।
विज्ञापन


उपायुक्त मनरेगा ने बताया कि जिन विकास खंडों की प्रगति तीन दिन में अपेक्षित नहीं होगी उन विकास खंडों के जिम्मेदारों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। बीडीओ को भी निर्देशित किया गया है कि फीडिंग के कार्य में जो ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम रोजगार सेवक हीलाहवाली कर रहा है उस तरफ कड़ी कार्रवाई करें और आयुक्त को भी प्रेषित करें। उपायुक्त ने बताया कि दिशा निर्देशों को ब्लाकों में पहुंचा दिया है। तीन दिन के अंदर अपेक्षित प्रगति न होने पर आयुक्त को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed