{"_id":"643d9864d4f14be820073065","slug":"father-killed-son-and-two-daughters-injured-in-bolero-collision-hardoi-news-c-12-1-185353-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बोलेरो की टक्कर से पिता की मौत, पुत्र व दो पुत्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बोलेरो की टक्कर से पिता की मौत, पुत्र व दो पुत्री घायल
विज्ञापन
हरियावां। थाना क्षेत्र में लिलवल गांव के पास तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो ने सामने से बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक पर सवार एक पुत्र व दो पुत्री घायल हो गई। युवक ससुराल से वापस अपने घर जा रहा था।
बघौली थाना के बेहटा मुर्तजा बक्श निवासी विपिन गुप्ता (37) अपने 12 वर्षीय पुत्र शिवा, सात वर्षीय पुत्री परी और चार वर्षीय प्रज्ञा को साथ लेकर हरियावां थाने के मुरवा गांव ससुराल गया था। रविवार की शाम को वहां से घर लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में हरियावां थाने के लिलवल गांव के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
इससे बाइक सवार विपिन व उसके तीनों बच्चे घायल हो गए। बोलेरो चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को जिला अस्पताल लाई। यहां पर डॉक्टर ने विपिन मृत घोषित कर दिया। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर शव का पंचनामा भरा गया।