फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Father gave Tahrir for killing son, police picked up two

Hardoi News: पिता ने पुत्र की हत्या की दी तहरीर, पुलिस ने दो को उठाया

Mon, 21 Aug 2023 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Father gave Tahrir for killing son, police picked up two
पाली। कस्बा के मोहल्ला सरायं सैफ निवासी तीन वर्षीय मासूम की मौत के मामले में पिता ने पुत्र की हत्या किए जाने की तहरीर दी है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मासूम की मौत की पहेली को सुलझाने के लिए हर पहलू पर जांच करने में जुटी है। मासूम के पिता ने पड़ोस के ही युवक पर हत्या का शक जाहिर करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला सरायं सैफ निवासी हरिओम का इकलौता पुत्र आरव (03) शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे घर के बाहर से गायब हो गया था। जिसके बाद वह घायल हालत में घर से करीब 500 मीटर दूर पशु अस्पताल के पीछे झाड़ियों में मिला था। जिसे इलाज के लिए परिजन शाहजहांपुर ले गए थे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था। परिजनों ने भी हत्या का आरोप लगाया था। वहीं पोस्टमार्टम में सिर पर चोट लगने से उसकी मौत होने की पुष्टि भी हुई थी। आखिर किसके द्वारा उसे चोट पहुंचाकर झाड़ियों में डाला गया। मासूम की हत्या करने वाले कौन है। पुलिस इन सवालों का जवाब तलाशने में लगी हुई। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

वहीं, करीबियों पर भी पुलिस की नजर है। इसी मामले में कुछ को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। जिसने पूछताछ जारी है। पुलिस को कुछ अहम सुराग भी मिले है। वही तीसरे दिन मृतक के परिवार से पड़ोसी युवक पर हत्या करने की आंशका करते हुए तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल धीरज शुक्ला ने बताया कि खुलासे को लेकर पुलिस की दो टीमें लगी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लगातार लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। तहरीर मिली है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed