फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Father catches teenager going with boyfriend, she commits suicide by hanging herself

Hardoi News: प्रेमी के साथ जा रही किशोरी को पिता ने पकड़ा, किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 27 Jan 2026 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Father catches teenager going with boyfriend, she commits suicide by hanging herself
हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी प्रेमी के बुलाने पर रात में उसके साथ बाहर चली गई। आहट मिलने पर किशोरी का पिता जाग गया और मकान के पास स्थित तालाब के पास दोनों को पकड़ लिया। कुछ देर बाद युवक के परिजन आ गए और दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसी बीच किशोरी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। दरवाजा तोड़कर उसका शव निकाला गया।
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स मजदूरी करते हैं। उनकी 15 वर्षीय पुत्री गांव के मदरसे में पढ़ती थी। उन्होंने बताया कि सोमवार रात पड़ोसी युवक दीवार फांद कर उनके घर आया। उसी रास्ते से युवक पुत्री को अपने साथ ले गया। इस दौरान उन्हें आहट लगी। वह जाग गए। इस दौरान देखा तो बेटी अपने कमरे में नहीं थी। उसे तलाशने लगे तो मकान के पीछे तालाब के पास उसकी बेटी और युवक मिल गए। युवक को उलाहना दिया तो उसने अपने भाई और चाचा को बुला लिया। आरोप है कि युवक किशोरी के पिता को धमकाने लगा। इसी बीच किशोरी वापस घर चली गई। कुछ देर बाद जब वह घर पहुंचे और किशोरी के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांक कर उन्होंने देखा तो अंदर पुत्री का शव मफलर के फंदे से लटक रहा था। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने ने दरवाजा तोड़ कर शव बाहर निकलवाया। कोतवाल छोटेलाल ने बताया कि परिजनों के शिकायती पत्र और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed