फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Father and daughter crushed to death by a dumper truck loaded with sand.

Hardoi News: मौरंग लदे डंपर से कुचलकर पिता पुत्री की मौत

Sun, 04 Oct 2026 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Father and daughter crushed to death by a dumper truck loaded with sand.
बिलग्राम। उन्नाव कटरा मार्ग पर रविवार दोपहर बाद मौरंग भरे डंपर ने बाइक सवार पिता पुत्री को दुर्गागंज के पास रौंद दिया। घटना में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी ने मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान देर शाम दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से भाग गए।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के धाधामऊ निवासी उमेश कुशवाहा (50) खेती करते थे। उनकी बेटी शिवानी (21) की दाढ़ में दर्द था। उमेश रविवार दोपहर बाद बेटी को लेकर दवा दिलाने अपनी ससुराल बघौली थाना क्षेत्र के कैरमेर गांव बाइक से जा रहे थे। उन्नाव कटरा मार्ग पर बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे के अंडरपास के निकट दुर्गागंज के सामने पीछे से आए डंपर ने बाइक सवार पिता पुत्री को रौंद दिया।
विज्ञापन

दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया। यहां उमेश को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि शिवानी काे मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में देर शाम शिवानी की भी मौत हो गई। उमेश के परिवार में पत्नी ऊषा देवी, तीन पुत्र और चार पुत्रियां हैं। कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि डंपर पुलिस के कब्जे में है। चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



... तो ओवरटेक करते समय हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार पिता पुत्री डंपर को ओवर टेक करते समय हादसे का शिकार हुए हैं। बताया कि मौरंग भरा डंपर सांडी की तरफ से आ रहा था। बाइक सवार भी सांडी की तरफ से आ रहे थे। दुर्गागंज अंडरपास के निकट बाइक सवार डंपर को ओवर टेक कर रहे थे। इसी दौरान सामने से भी एक वाहन आ गया और उससे बचने के प्रयास में बाइक सवार डंपर के अगले हिस्से से टकरा कर उसी की जद में आ गए।



मिलना था सुहाग का जोड़ा, तकदीर में लिखा था कफन
उमेश और ऊषा के पांच बेटियां और तीन बेटे थे। दो बेटों और दो बेटियों की शादी हो चुकी है। शिवानी की शादी भी पचदेवरा थाना क्षेत्र के नासा गांव में परिजनों ने तय करदी थी। हालांकि अभी शादी की तारीख तय नहीं हुई थी। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान जब शिवानी ने दम तोड़ दिया तो परिजन और परिचित यही कहते नजर आए कि कहां तो सुहाग का जोड़ा मिलना था, लेकिन तकदीर में तो कफन मिलना लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed