{"_id":"65258cf0ca56d6ae720357d8","slug":"farmers-will-be-troubled-during-crushing-season-on-dilapidated-road-hardoi-news-c-213-1-hra1001-4861-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: जर्जर मार्ग पर पेराई सत्र में किसान होंगे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: जर्जर मार्ग पर पेराई सत्र में किसान होंगे परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सवायजपुर। भरखनी ब्लॉक के अमिरता उच्च प्राथमिक विद्यालय से रहतौरा मोड़ तक करीब तीन किलोमीटर मार्ग जर्जर हो गया है। इस पर करीब एक दर्जन गांवों के 10 हजार से अधिक लोग आवागमन में हिचकोले खाने को मजबूर हैं। इसी मार्ग पर बाबा लक्ष्मण दास आश्रम मंदिर भी है।
एक दर्जन गांवों के लोगों के आवागमन और आश्रम को जोड़ने वाले का एकमात्र मार्ग करीब तीन साल से क्षतिग्रस्त है। बरसात में मार्ग पर जगह-जगह जलभराव होता है और बीच में टूटी एक पुलिया ग्रामीणों के लिए दिक्कतों का कारण बन गई है। हालांकि ग्रामीणों ने आवागमन के लिए किसी तरह पाइप डालकर पुलिया का विकल्प बना लिया है।
कटरा- बिल्हौर हाईवे से पांडेयपुर गांव होते हुए वाया रहतौरा-पाली जाने के लिए कम दूरी होने के कारण पांडेयपुर के अलावा अमिरता, पुरवा, मदनापुर, बसेलिया, बिनधईया, कैथा, नेवादा, चठिया, बरगदिया, खंहरिया सहित एक दर्जन गांव के लोग इसी मार्ग से होकर पाली-शाहाबाद व फर्रूखाबाद जाते-आते हैं। इसी मार्ग पर प्रसिद्ध व आस्था का प्रतीक बाबा लक्ष्मण दास आश्रम मंदिर भी है।
विज्ञापन
प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों को भी इसी मार्ग से गुजरते हैं। जर्जर मार्ग होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मार्ग के समीप स्थित रूपापुर चीनी मिल के पेराई सत्र में किसानों को इसी मार्ग से अपने गन्ना की आपूर्ति के आना-जाना पड़ता है। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-एक के अधिशासी अभियंता सुमंत कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत जल्द ही कराई जाएगी।