फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmers suffering manure

खाद को किसान बेहाल, डीएम साहब करो निदान

Tue, 23 Dec 2014 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 23 Dec 2014 12:55 AM IST
विज्ञापन
Farmers suffering manure

पीसीएफ केंद्रों और सहकारी समितियों पर खाद की किल्लत

विज्ञापन
को दूर करने समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों और किसानों ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजबहादुर सिंह यादव ने कहा कि जिले का समस्त किसान यूरिया और खाद के लिए परेशान हैं। समस्त पीसीएफ केंद्रों, सहकारी समितियों तथा अन्य संबंधित वितरण केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में यूरिया व खाद आवंटित की जाए, ताकि किसानों को भटकना न पड़े।

अन्यथा भाकियू आंदोलन करने को विवश होगी। कहा कि नहरों और रजबहों की सिल्ट सफाई मानक के अनुसार करके  अगली सिंचाई के लिए टेल तक पानी पहुंचाया जाए। बिजली विभाग की मनमानी के कारण किसान जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। बिजली विभाग मनमाना शेड्यूल जारी कर रहा है। आठ घंटा दिन में तथा शेष बिजली रात में लगातार दिलवाई जाए।

इसके अलावा राशन कार्ड, आधार कार्ड व ग्रीन कार्ड ग्राम पंचायत स्तर पर तथा विकास खंड स्तर पर कैंप लगाकर शीघ्र बनवाए जाएं। फर्दापुर की एक बैंक शाखा प्रबंधक द्वारा जनधन योजना में खाता खोलने के लिए मांगे जाने वाली धनराशि की जांच कराई जाए। इस दौरान भाकियू पदाधिकारियों और किसानों ने धरना प्रदर्शन के दौरान जोरदार नारेबाजी की तथा 11 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंपकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed