{"_id":"60426ddf8ebc3ec4477c4a11","slug":"farmers-samman-nidhi-s-money-should-be-provided-to-farmers-soon-hardoi-news-knp615831083","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को शीघ्र दिलाया जाए किसान सम्मान निधि का पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को शीघ्र दिलाया जाए किसान सम्मान निधि का पैसा
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के पदाधिकारी व किसान। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किसानों को शीघ्र किसान सम्मान निधि का पैसा दिलवाने की मांग सिटी मजिस्ट्रेट को दिए ज्ञापन में की है।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में भारतीय किसान यूनियन भानू के जिलाध्यक्ष समर सिंह के नेतृत्व में किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। उसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को सौंपा।
ज्ञापन में जगदीशपुर से शाहाबाद मार्ग पर चल रहे बिना नंबर प्लेट व बिना लाइसेंस के ड्राइवरों के द्वारा चलाए जा रहे डग्गामार वाहनों को शीघ्र बंद कराए जाने की मांग की है। बावन ब्लॉक के साबिरपुर गांव में नलकूप लगा हुआ है। इसमें पुरानी नालियां टूटी पड़ी हुईं हैं, जिसे शीघ्र बनवाया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जनपद में घूम रहे आवारा पशुओं को शीघ्र गोशाला पहुंचाया जाए। जगदीशपुर चौराहे पर गोल चक्कर तत्काल प्रभाव बनवाए जाने की मांग ज्ञापन में कही गई है। ज्ञापन देने वालों में जिला प्रभारी दिलाराम राजपूत, चेतराम राजपूत व अजय आदि शामिल रहे।