फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmers reached forcibly opening the gate of Ganiyawali Minor

Aligarh: गनियावली माइनर का जबरन फाटक खोलने पहुंचे किसान, सिंचाई विभाग के कर्मचारियों से हुई जमकर नोकझोंक

Mon, 22 Aug 2022 12:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 22 Aug 2022 12:52 AM IST
सार

रविवार को तमाम किसान पिलखुनी नहर पर गनियावली माइनर में पानी छोड़ने के लिए लगाए गए फाटक पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। जिला पंचायत सदस्य डॉ. पुष्पेंद्र लोधी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सिंचाई विभाग के कर्मचारियों से मौके पर बुला लिया।

विज्ञापन
Farmers reached forcibly opening the gate of Ganiyawali Minor
गनियावली माइनर में फाटक खोलते किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिलखुनी नहर से सिंचाई करने वाले किसानों ने गनियावली माइनर में पानी नहीं छोड़े जाने से नाराज होकर हंगामा कर दिया। किसानों ने चेतावनी दी कि या तो सिंचाई विभाग के कर्मचारी स्वयं फाटक खोल दें, वरना गिजरौली माइनर की तरह स्वयं माइनर खोल देंगे। मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग के कर्मचारियों से किसानों की जमकर नोकझोंक हुई। आखिर में किसानों की जिद के सामने सिंचाई विभाग को फाटक खोलने पर राजी होना पड़ा।

विज्ञापन


बारिश नहीं होने से किसानों को धान की फसल करना बेहद मुश्किल हो रहा है। पिलखुनी नहर में 15 दिन पहले पानी आ चुका है। पिलखुनी नहर में से ही गनियावली व गिजरौली माइनर को भी पानी दिया जाता है। किसानों ने बताया कि उस वक्त यह कहकर सिंचाई विभाग ने पानी नहीं दिया कि नहर की सफाई हुई है। आखिरी छोर तक पानी पहुंचाना है। तब किसान चुप हो गए। इसके बाद एक सप्ताह से किसान गनियावली माइनर में पानी छोड़ने की सिंचाई विभाग से मांग कर रहे हैं। लेकिन पानी नहीं छोड़ा जा रहा।
विज्ञापन


रविवार को तमाम किसान पिलखुनी नहर पर गनियावली माइनर में पानी छोड़ने के लिए लगाए गए फाटक पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। जिला पंचायत सदस्य डॉ. पुष्पेंद्र लोधी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सिंचाई विभाग के कर्मचारियों से मौके पर बुला लिया। किसानों की कर्मचारियों की जमकर कहासुनी और नोकझोंक हुई। काफी देर जद्दोजहद के बाद कर्मचारी पानी छोड़ने पर राजी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. पुष्पेंद्र लोधी ने कहा कि किसानों की धान की फसल सूख रही है। नहर में पानी होने के बाद भी सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलना दुर्भाग्य की बात है। सिंचाई विभाग ने गिजरौली माइनर में अजीबो गरीब तर्क देकर पानी बंद किया था, जिसे चालू कराया गया। ऐसे ही गनियावली माइनर से सिंचाई करने वाले परेशान हैं। नहर विभाग की करतूतों से किसान परेशान हैं। उच्चाधिकारियों के समक्ष यह बात रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed