फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   farmers locked cows in school

किसानों ने स्कूल में बंद किए छुटटा मवेशी

Sat, 08 Feb 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
farmers locked cows in school
हरदोई में प्राइमरी स्कूल में बंद मवेशी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
पाली (हरदोई)। विकास खंड भरखनी के ग्राम मलिकापुर में मवेशियों द्वारा फसल खराब करने से परेशान किसानों का धैर्य शनिवार को टूट गया। उन्होंने करीब 100 छुट्टा मवेशियों को पकड़कर गांव के प्राथमिक स्कूल में बंद कर दिया। इसके कारण पढ़ाई ठप रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया। पुलिस ने स्कूल में बंद मवेशियों को भरखनी की गैहाई स्थित गोशाला भिजवा दिया।
विज्ञापन

ग्राम मलिकापुर व उसके आसपास छुट्टा मवेशियों की संख्या बढ़ती जा रही है। मवेशी आएदिन खेत में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। शिकायत किए जाने के बाद भी समस्या का निस्तारण न होने पर शनिवार को नाराज किसानों ने खेतों में घूम रहे मवेशियों को हांककर गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में पहुंचा दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विद्यालय का गेट बंद कर दिया। प्रधानाध्यापक प्रवेश कुमार ने स्कूल में मवेशी बंद किए जाने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे समस्या से निजात दिलाने की मांग पर अड़े रहे। मवेशियों को गोशाला भेजने की बात पर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली से मवेशियों को भरखनी के ग्राम गैहाई स्थित गोशाला भिजवाया। ग्राम प्रधान गुड्डू चौहान ने कहा कि प्रशासन को इस मसले पर प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए। थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया कि मामले को शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed