{"_id":"d88d2ded446e53917eaa8cf7af4f9af2","slug":"farmers-did-not-waver-for-a-fourth-consecutive-day-of-judgment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय के लिए चौथे दिन भी नहीं डिगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याय के लिए चौथे दिन भी नहीं डिगे किसान
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Sun, 09 Aug 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बावजूद लेखपाल
विज्ञापन
द्वारा मनमानी करते हुए जमीन पर कब्जा दिलाने का आरोप लगाते हुए ग्राम
सेखौरा के ग्रामीणों का कलक्ट्रेट परिसर में चल रहा धरना प्रदर्शन चौथे दिन
रविवार को भी जारी रहा। चौथे दिन भी अपनी मांगों से किसान डिगे नहीं।
इस दौरान कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे गोपामऊ के ग्राम सेखौरा परगना के कुलदीप व गुरजंट ने बताया कि संबंधित लेखपाल द्वारा दूसरे पक्ष से सांठगांठ के चलते समाधान दिवस पर फर्जी तरीके से दूसरे के पक्ष में विवादित भूमि का कब्जा दिखा दिया और नापजोख भी करवा दी। इस कार्य के लिए लेखपाल ने बड़े स्तर पर सुविधा शुल्क की राशि ली है।
उनका कहना है कि न्यायालय के आदेशों की भी लेखपाल के द्वारा अवहेलना की गई है, जो न्याय संगत नहीं है। आरोप लगाया कि लेखपाल द्वारा अवैधानिक ढंग से नाप कर कब्जा कराने का कुचक्र रचा गया है। इससे वह और उसका परिवार काफी आहत है।
उनका कहना है कि मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किए चार दिन हो चुके हैं, पर अभी तक कोई सक्षम अधिकारी ने उनकी मांगों को पूरा करना तो दूर सुना तक नहीं, लेकिन उनका धरना प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो जाती। उधर, धरना प्रदर्शन में दोनों के अलावा अन्य ग्रामीण भी बैठे।