{"_id":"7edb6530837bf674250f797bebfddd14","slug":"farmers-demonstrated-in-collectorate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Thu, 19 Feb 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकबंदी विभाग के कर्मचारियों पर धांधली और घूसखोरी का आरोप लगाकर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर महापंचायत की।
विज्ञापन
इसमें किसानों की समस्याएं उठाकर चकबंदी विभाग में धांधली पर रोक लगाने तथा टड़ियावां के ग्राम बरगावां में चकबंदी निरस्त कराने की मांग की। इस संबंध में जिलाधिकारी को संबोधित प्रार्थनापत्र नगर मजिस्ट्रेट लक्ष्मी शंकर सिंह को सौंपा।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में महापंचायत की। पंचायत की अध्यक्षता करते हुए गवर्नर सिंह यादव ने कहा कि चकबंदी विभाग ने अनियमितताओं की हद पार कर दी है। विभाग के कर्मचारी बिना घूस लिए कोई कार्य नहीं कर रहे हैं। पैसा न देने पर किसानों को परेशान करते हैं।
विज्ञापन
महापंचायत का संचालन कर रहे जिला महासचिव बलवीर राजवंशी ने कहा कि विकासखंड टड़ियावां के ग्राम बरगावां में चकबंदी विभाग धांधली कर रहा है। 12 फरवरी को ग्राम बरगावां में हुई महापंचायत में उप जिलाधिकारी सदर को प्रार्थनापत्र दिया था जिस पर उन्होंने चकबंदी आयुक्त को पत्र भेजने की बात कही लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि चकबंदी विभाग की धांधली से वह लोग बहुत परेशान हैं और अब चकबंदी नहीं कराना चाहते हैं। महांपचायत के दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही एक मार्च को लखनऊ में धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। इस मौके पर शिशुपाल, भीमलाल राजवंशी, गंगाराम राजवंशी, अहिबरन लाल, भगत प्रसाद, गुड्डू शर्मा, रामपाल राजवंशी, विशम्भर आदि मौजूद रहे।