{"_id":"6500a18769ec702c2b05c1a5","slug":"farmers-can-make-people-healthy-by-cultivating-coarse-grains-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-3524-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मोटे अनाज की खेती कर किसान लोगों को स्वस्थ बना सकते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मोटे अनाज की खेती कर किसान लोगों को स्वस्थ बना सकते
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। किसान मोटे अनाज की खेती कर लोगों को स्वस्थ बना सकते हैं। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ने मंगलवार को कृषि फार्म पर किसान मेला, गोष्ठी व प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। कहा कि प्रधानमंत्री ने मोटे अनाजों की महत्ता को समझा और संयुक्त राष्ट्रसंघ वर्ष-2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित कराया।
जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) के अध्यक्ष अशोक सिंह ने सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के तहत किसान मेला, गोष्ठी व प्रदर्शनी का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और प्रगतिशील किसानों से उत्पाद के संबंध में जानकारी ली। कहा कि सरकार की ओर से किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए योजनाएं दी गई हैं। कहा कि 131 प्राथमिक सहकारी समितियों को क्रियाशील करा लिया गया है। इसके माध्यम से किसानों को सस्ते दर पर ऋण, खाद व बीज की सुविधा प्राप्त हो रही है।
उन्होंने किसान सर्वेश कुमार, शैलेंद्र कुमार को पॉवर स्प्रेयर मशीन, उमेश तिवारी, सूरत सिंह, संजीव, राजेश कुमार, सुदर्शन, श्रीराम, अशोक व विमलेश को तोरिया मिनीकिट बीज का वितरण किया। उप निदेशक कृषि डॉ. नंद किशोर ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फसल अवशेष प्रबंधन की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. डीबी सिंह, डॉ. सीपीएन गौतम, सहायक निबंधक सहकारिता अखिलेश प्रताप सिंह आदि ने विभागीय जानकारी दी।