फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmers began to encompass the power sub-station

बिजली उपकें द्र पर किसानों का धरना शुरू

Tue, 10 May 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Tue, 10 May 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Farmers began to encompass the power sub-station
उपकेंद्र पर धरना प्रदर्शन करते भाकियू के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

संडीला(हरदोई)। बिजली कटौती से नाराज किसानों ने मंगलवार को उपकेंद्र पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना है कि जब तक आपूर्ति सुचारु होने का लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा तब तक धरना जारी रहेगा।  भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष कदीर पहलवान के नेतृत्व में मंगलवार को किसान इमलियाबाग स्थित भुइयन देवी के मंदिर पर एकत्र हुए।

विज्ञापन


यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मो. हनीफ व महासचिव राजू गुप्ता आदि के साथ किसान अघोषित बिजली की कटौती बंद करो आदि नारे लगाते हुए बस स्टैंड से उपकेंद्र पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओ की मुख्य मांग थी कि बिजली की कटौती शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक न की जाए । शहर व गांव में एक जैसा शेडयूल निर्धारित किया जाए। रानीखेडा में बिजली के खंभे पडे़ हैं जो कई महीनों से नहीं लगाये गए हैं।
विज्ञापन


हरदलमऊ गांव में करीब एक माह से ट्रांसफार्मर फुं का पड़ा है जो अभी तक नही बदला गया। आधे सिकरोरी गांव में बिजली की सप्लाई नही हो रही है, मल्हेरा पावर हाउस से लूमामऊ तक और संडीला कसबे में जर्जर तार बदले जाएं। धरने में यूनियन की महिला जिलाध्यक्ष रुवीना खान, जिला महामंत्री महेंद्र कुमार सोनी, जिला पंचायत सदस्य नौसाद अली, मोहम्मद निसार, आमिर सिद्दीकी, जुबैर, शमीम, फुरकान, आशीष गौतम, अरविंद कुमार, बुद्धालाल गौतम आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed