फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmers are earning profits from peppermint cultivation

Hardoi News: पिपरमेंट की खेती से किसान कमा रहे लाभ

Mon, 10 Jun 2024 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Farmers are earning profits from peppermint cultivation
मल्लावां। विभिन्न औषधियों आदि में प्रयोग होने वाली पिपरमेंट (मेंथा) की खेती की ओर किसानों का मोह बढ़ा है। पिपरमेंट की फसल से किसानों की आमदनी भी बढ़ी है और फसल की सुरक्षा को लेकर भी किसानों को अधिक चिंता नहीं करनी होती है। इस फसल सत्र में क्षेत्र में करीब चार सौ हेक्टेयर क्षेत्रफल पर पिपरमेंट की पौधरोपित किए जाने का अनुमान है।
विज्ञापन

आमदनी और फसल की छुट्टा मवेशियों से सुरक्षा को लेकर पिपरमेंट की खेती ने किसानों का मन मोह लिया है। फसल की लागत के सापेक्ष लाभ अधिक होने से किसानों ने बढ़-चढ़कर पिपरमेंट की पौधरोपित की है। पिपरमेंट की खेती पहले बाराबंकी, बदायूं, रामपुर, बरेली और पीलीभीत आदि जिलों में की जाती थी लेकिन, कुछ वर्षों से इस फसल को क्षेत्रीय किसानों ने करना शुरु किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मढ़िया गांव निवासी विजय कुमार, माहिमपुर गांव निवासी बबलू सहित आसपास के किसानों ने बताया कि जब इस फसल की शुरुआत की गई तब, लोगों के लिए एकदम नई फसल थी। पिपरमेंट की पेराई के लिए दूर-दराज इलाकों में एकाध ही प्लांट थे। किसानों की इस फसल के प्रति बढ़ी रुचि और आमदनी ने जगह-जगह पर लोगों ने प्लांट भी लगा लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिपरमेट की खेती से जुड़े किसानों ने बताया कि इसकी फसल के लिए बलुई, दोमट व मटियार-दोमट मिट्टी ठीक है। खेत समतल होना चाहिए। 15 जनवरी से 15 फरवरी के मध्य इसकी पौध तैयार की जाती है। मार्च से अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह तक पौधरोपित किए जाते हैं। 45-60 सेमी. लाइन से लाइन की दूरी और 15 सेमी. पौध की दूरी रखी जाती है।
----
उर्वरक का भी प्रयोग तय मात्रा में होता है
पिपरमेंट की अच्छी उपज के लिए प्रति हेक्टेयर 120 से 150 किलोग्राम नाइट्रोजन, 50 से 60 किग्रा. फास्फोरस, 40 किलोग्राम, पोटाश, 20 किलोग्राम जिंक सल्फेट का प्रयोग किया जाना चाहिए। पौधा में दीमक लगने पर कलोरपायरीफास 4-5 लीटर प्रति हेक्टेयर सिंचाई के पानी के साथ प्रयोग की जाती है। फसल की कटाई दो बार की जाती है। पहली कटाई करीब 100 से 120 दिन और दूसरी कटाई पहली कटाई से 70 से 80 दिन बाद करनी चाहिए।

----
कटिंग को सुखाने के बाद निकाला जाता है तेल
फसल काटने के बाद कटिंग को 2 से 3 घंटे तक खुली धूप में सुखाना चाहिए। इसके बाद अवसान विधि तेल तैयार किया जाता है। प्रति हेक्टेयर 125 से 150 किलोग्राम दर से तेल निकलता है। तेल की मांग स्थानीय स्तर के साथ ही लखनऊ, कानपुर आदि जनपदों की मंडी में रहती है। प्रति लीटर तेल की कीमत औसतन एक हजार से लेकर 1,500 रुपये होती है। फसल की कटिंग के बाद जड़ की भी बाजार में मांग रहती है और 30 से 50 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिकती है। इसकी जड़ से नई पौध तैयार की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed