फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   farmer will get onion seed free

किसानों को मुफ्त मिलेगा प्याज बीज

Sun, 05 Nov 2017 11:18 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Sun, 05 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन

प्याज की खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने किसानों को उन्नतिशील बीज मुफ्त मुहैया कराने के निर्देश जारी किए हैं। इसके लिए किसानों को कृषि विभाग की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किसानों को नि:शुल्क बीज प्राप्त होगा। 

विज्ञापन

 जनपद के 19 विकास खंडों में तीन से चार हजार हेक्टेयर प्याज की खेती हो रही है। जानकार बताते है कि स्टोरेज की समस्या आने से इस खेती का रकवा बढ़ नहीं पा रहा है। किसान प्याज के स्टोरेज की व्यवस्था की कराने मांग लंबे अरसे से कर रहे हैं। इन सबके बावजूद अच्छा मुनाफा होने के चलते किसानों का रुझान प्याज की खेती की तरफ बढ़ा है। प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत जिला उद्यान विभाग को 50 हेक्टेयर प्याज की खेती कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। साथ ही उन्नतिशील बीज उपलब्ध करा दिया है। जिला उद्यान निरीक्षक मोहनलाल वर्मा ने बताया कि किसानों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर नि:शुल्क बीज वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रति एकड़ 100 क्विंटल से अधिक होती पैदावार
प्याज की खेती करने वाले किसानों की मानें तो प्याज की खेती करने पर प्रति एकड़ पर 25 से 30 हजार रुपये खर्च होते हैं। इसमें खेत तैयार करने से लेकर सिंचाई, निराई, गुड़ाई आदि का खर्च शामिल है। प्रति एकड़ 100 क्विंटल से अधिक पैदावार होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


200 क्विंटल कुफरी चिप्सोना बीज और मिला
हरदोई। शासन ने जिला उद्यान विभाग को 200 क्विंटल कुफरी चिप्सोना उन्नतिशील आलू बीज और उपलब्ध कराया है। जिला उद्यान निरीक्षक हरिओम ने बताया कि आलू की कुफरी चिप्सोना उन्नतिशील प्रजाति है।  किसानों को उन्नतिशील आलू बीज 1400 रुपये प्रति क्विंटल नगद मूल्य पर बिक्री किया जा रहा है। किसान उन्नतिशील बीज किसी भी कार्य दिवस में आकर प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed