फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmer Welfare Center to be built in Badesara

अलीगढ़ः बड़ेसरा में 80 लाख की लागत से बनेगा किसान कल्याण केंद्र

Sat, 25 Sep 2021 01:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Farmer Welfare Center to be built in Badesara
किसान कल्याण केंद्र के भवन का भूमि पूजन करते वित्त राज्यमंत्री संदीप सिंह व अन्य - फोटो : ATHROLI
बिजौली ब्लॉक के गांव बड़ेसरा में 80.14 लाख रुपये की लागत से किसान कल्याण केंद्र की स्थापना होगी। शुक्रवार को वित्त राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

संदीप सिंह ने कहा कि सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर किसानों को हर सरकारी योजना से लाभान्वित करें। इसमें कतई लापरवाही न होनी चाहिए। किसानों से फसलों के अवशेष नहीं जलाने की अपील भी की।
विज्ञापन

इस दौरान उप कृषि निदेशक यशराज सिंह ने किसानों से पराली न जलाने का आह्वान किया। पराली जलाने पर पर्यावरण को पहुंचने वाले नुकसान, दर्ज होने वाले मुकदमे और अर्थदंड के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी डॉ. रामप्रवेश, जिला कृषि रक्षा अधिकारी अमित जायसवाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख केहर सिंह राजपूत, एसडीओ मनोज कुमार, जेई मुकेश पाल सिंह, भाजपा नेता सतवीर चौधरी, सुशील चौधरी अतुल कुमार, रनवीर सिंह, जीतू प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता तक पहुंच रही योजनाएं व राशन: संदीप
गांव पालीमुकीमपुर में गरीब कल्याण दिवस के मौके पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और राशन वितरित किया। गांव दूधमां में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105 वीं जयंती के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। संदीप सिंह ने कहा कि पूर्व की सरकारों में पात्र लोगों तक राशन नहीं पहुंचता था। लेकिन आज हर पात्र व्यक्ति इस योजना से लाभान्वित हो रहा है। 2022 में फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। जनता के पैसों को लूटने वाली पूर्व सरकारों के असली चेहरे जनता जान चुकी है। आज प्रदेश में कानून का राज कायम है। अतरौली की एनेक्सी में जनता की शिकायतें सुनीं और उनके समाधान के लिए एसडीएम पंकज कुमार व सीओ शिव प्रताप सिंह को कहा। इस दौरान जिलाध्यक्ष चौ. ऋषीपाल सिंह, केहर सिंह राजपूत पूर्व प्रमुख, सचिन जैन, उदयपाल लोधी, गेंदालाल वर्मा, देवेंद्र शर्मा, भरत सिंह प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed