फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmer shot dead

खेत के तार तोडने के विवाद में किसान की हत्या, भतीजा और साला घायल

Thu, 12 Dec 2019 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Farmer shot dead
फोटो-37- वीरेंद्र की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
खेत में लगे तार तोड़ने के विवाद में कुछ लोगों ने किसान को पीटने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के समय किसान अपने खेत में फसल बो रहा था। उसका साला और भतीजा भी घायल हो गया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पचदेवरा थाना क्षेत्र के भाहपुर सपहा में गुरुवार शाम वीरेंद्र सिंह (35) पुत्र जगदीश सिंह अपने भतीजे शिवम सिंह (22) पुत्र नीरू सिंह और बदायूं जिले के म्याऊ गांव निवासी साले रज्जे (30) पुत्र बहोरन के साथ खेत में गेहूं की बोवाई कर रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान गांव निवासी राम प्रकाश अपने बेटे कल्लू सिंह और दुष्यंत सिंह व गांव निवासी मुलायम पुत्र चक्रपाल और रवि सिंह पुत्र सर्वेश के साथ मौके पर पहुंच गए और वीरेंद्र सिंह पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये देख रज्जे और शिवम वीरेंद्र को बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक कल्लू ने अपनी लाइसेंसी राइफल से वीरेंद्र के गोली मार दी। गोली लगने से वीरेंद्र वहीं गिर गया। फायरिंग के छर्रे लगने और लाठी-डंडों से रज्जे व शिवम भी घायल हो गए।
परिजन जब तक पहुंचे तब तक आरोपी भाग गए। परिजन ट्रैक्टर से तीनों को लेकर शाहाबाद सीएचसी पहुंचे, लेकिन यहां डॉक्टर ने वीरेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। रज्जे और शिवम का उपचार चल रहा है।

घटना के पीछे पता चला है कि फसलों को मवेशियों से बचाने के लिए गांव में किसानों ने अपने खेतों के चारों तरफ तार लगवा रखे हैं। बुधवार रात कल्लू ने वीरेंद्र के खेत में लगे तार तोड़ दिए थे। इसका पता चलने पर वीरेंद्र ने भी कल्लू के खेत में लगे तार तोड़ दिए। घटना की जानकारी पर एएसपी पश्चिमी त्रिगुण विसेन मौके पर पहुंच गए। एसपी अमित कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर पांच आरोपियों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed