फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmer's body found in pit under suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में गड्ढे में मिला किसान का शव

Thu, 03 Mar 2022 10:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 10:26 PM IST
विज्ञापन
Farmer's body found in pit under suspicious circumstances
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के कटरा-बिल्हौर मार्ग पर लमकन गांव के पास बृहस्पतिवार को सुबह किसान का शव संदिग्ध हालात में सड़क के किनारे गड्ढे में मिला है। पुलिस हादसे में मौत होने की बात कह रही है, जबकि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के सतौथा गांव निवासी विवेक सिंह चौहान (35) खेतीबाड़ी करते थे। बुधवार को सुबह वह घर से किसी काम से जाने की बात कहकर बाइक से निकले थे।
विज्ञापन

देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजनों खोजबीन की, लेकिन सुराग नहीं मिला। बृहस्पतिवार को सुबह आसपास के ग्रामीणों ने उसकी बाइक सड़क के किनारे खड़ी देखी। पास के ही एक गड्ढे में उसका शव देखा। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना के कुछ ही देर में परिजन मौके पर आ गए। परिजनों के मुताबिक, घटनास्थल पर मिले सबूत हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। मृतक के परिवार में पत्नी कुंती के अलावा विष्णु, प्रभाष, शौर्य तीन बेटे हैं।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत कोतवाल उमाकांत दीपक ने बताया कि हादसे में मौत होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हत्या और हादसे में उलझी मौत की गुत्थी
सड़क के किनारे गड्ढे में मिले किसान के शव की मौत की गुत्थी उलझ गई। पुलिस हादसे में मौत की बात कह रही, जबकि मौके की परिस्थितियां घटना को कुछ नया मोड़ दे रही हैैं।
मौके पर बाइक खड़ी थी। उसका गमछा भी सड़क के किनारे पड़ा था। उसके शरीर पर चोटों के निशान लग रहे थे, जिससे परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
शराब केे लती वृद्ध ने फांसी लगाकर दी जान
हरदोई। कासिमपुर क्षेत्र के मनकनी गांव में बुधवार को देर रात शराब के लती वृद्ध ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने शराब के नशे में खुदकुशी करने की बात कही।
ग्राम मनकनी मजरा बड़ागांव निवासी हरिपाल (65) शराब पीने के आदी थे। बुधवार को शाम नशे की हालत में घर पहुंचे और घर के बाहर पेड़ में गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी।
पड़ोसियों ने उसका शव फंदे पर लटका देखा। पड़ोसियों के शोर मचाने पर परिजन मौके पर आ गए। परिजनों ने बताया कि हरिपाल ने शराब के नशे में आत्महत्या की है। उसके परिवार में पत्नी रामदुलारी के अलावा तीन बेटे व एक बेटा है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि वृद्ध ने शराब के नशे में जान दे दी है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed