फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmer 's beating death

किसान की पीट पीट कर हत्या

Sun, 08 Mar 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 08 Mar 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
Farmer 's beating death

कोतवाली क्षेत्र में आलू रखने के विवाद में किसान की

विज्ञापन
पीट पीट कर हत्या कर दी गई। आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर जाम कर दिया। पुलिस ने कोल्ड स्टोरेज मालिक सहित तीन लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पसनेर निवासी रामनाथ यादव (50) पुत्र तेजराम गुरुवार की गांव के पास एक आलू स्टोर में आलू रखने के विवाद में पीट पीट कर हत्या कर दी गई थी। हत्या से आक्रोशित लोगों ने कटरा-बिल्हौर मार्ग को जाम लगा दिया।

इससे करीब डेढ़ घंटे तक हाईवे जाम रहा। घटना की जानकारी होने पर सीओ बिलग्राम विजय त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौंप दिया था।

घटना के बाबत मृतक के पुत्र प्रदीप ने बताया कि वह गुरुवार को गांव निकट बिलग्राम संाडी मार्ग पर संचालित कोल्ड स्टोरेज पर आलू रखने अपने मामा अवधेश के साथ गए थे, पर वहां देर हो गई। इस पर उसके पिता भी कोल्ड स्टोरज पहुंच गए।

बताया कि वह आलू रखने के संबंध में बात करने के लिए कोल्ड स्टोरज के मालिक अश्वनी के पास गए थे। जहां पर उनका उनसे विवाद हो गया। इस पर स्टोर मालिक और मैनेजर व चालक ने पिता को पीटना शुरू कर दिया। उनकी आवाज सुनकर वह लोग अंदर गए तो उनके पिता को उन लोगों ने जमीन पर गिरा दिया था।

उनके सिर पर प्रहार किया गया था। इससे उनके पिता की मौत हो गई। पुलिस ने प्रदीप की तहरीर पर कोल्ड स्टोरेज मालिक अश्वनी, उसके मैनेजर व चालक के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। घटना की जानकारी होने पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी बीसी दुबे भी मौके पर पहुंचे थे और घटना की जानकारी ली।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सूत्रों के अनुसार, किसान के सिर पर प्रहार किए गए थे। इस बाबत कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि वृद्ध के शरीर पर चोटों के निशान मिले है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed