फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmer registry will make identification and authentication easy

Hardoi News: फार्मर रजिस्ट्री से पहचान और प्रमाणीकरण में होगी आसानी

Mon, 20 Jan 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 20 Jan 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Farmer registry will make identification and authentication easy
- भूमिधरी सभी किसानों की होगी फार्मर रजिस्ट्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। फार्मर रजिस्ट्री से किसान की पहचान और प्रमाणीकरण में आसानी होगी। जिले के सभी भूमिधरी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराई जानी है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार शाम को सुरसा के भदैचा गांव में फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण का जायजा लिया और किसानों को इसके लाभ समझाए।
डीएम ने अधिकारियों के साथ भदैचा पंचायत सचिवालय पहुंचे। वहां पर पंचायत सहायक की ओर से किए जा रहे फार्मर रजिस्ट्री को देखा। किसानों से कहा कि फार्मर रजिस्ट्री से उनकी पहचान और प्रमाणीकरण में आसानी से योजनाओं के लाभ और बैंक ऋण आदि में सुविधा होगी। कृषि योजनाओं के अनुदान के साथ ही फसल बीमा भुगतान आदि में भी सहूलियत होगी।
विज्ञापन

भदैचा गांव में 1,277 में से 475 की फार्मर रजिस्ट्री हो चुकी थी। कृषि, राजस्व, पंचायतीराज विभाग सहित अन्य विभागों से कर्मचारियों से कहा कि वह किसानों से घर-घर संपर्क कर फार्मर रजिस्ट्री को और तेजी से कराएं। 31 जनवरी तक काम होना है। बताया कि 307927 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराई जा चुकी हैं और जिला प्रदेश में पहले स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि जिसमें तहसील बिलग्राम में 49,581, सदर में 78,891, संडीला में 80,282, सवायजपुर में 43,144 और शाहाबाद में 56,029 की फार्मर रजिस्ट्री की जा चुकी है। डीडी कृषि डॉ. नंद किशोर, एसडीएम एसके मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी डॉ. एससी पाठक, बीडीओ कविता अवस्थी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed