फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmer on bicycle hit by car, injuring five others, dies

Hardoi News: पांच लोगों को घायल कर साइकिल सवार किसान को कार ने मारी टक्कर, मौत

Sun, 30 Nov 2025 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Farmer on bicycle hit by car, injuring five others, dies
फोटो-13- घटनास्थल पर मिली कार और जांच करते पुलिस कर्मी। संवाद
हरदोई। तेज रफ्तार की वजह से अनियंत्रित हुई कार ने पिहानी रोड पर बाइक सवार दादी-पोता समेत तीन लोगों को टक्कर मार दी। इसके बाद साइकिल से जा रहे दो सगे भाइयों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इसके बाद भी कार नियंत्रण में नहीं आई और साइकिल सरसों पेराने जा रहे किसान को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से किसान कार की छत पर जा गिरा। लगभग सौ मीटर आगे जाकर कार रुकी, तो किसान कार से नीचे आ गिरा। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद चालक कार मौके पर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के पूरा बहादुर निवासी वीरेंद्र (42) खेती करते थे। रविवार दोपहर वह साइकिल से सरसों पेराने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान पिहानी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने ओवर ब्रिज के पास सर्विस लेन पर उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से साइकिल से उछले वीरेंद्र कार की छत पर जा गिरे। चालक ने लगभग सौ मीटर कार दौड़ाने के बाद अचानक ब्रेक लगा दिया, तो वीरेंद्र कार की छत से नीचे आ गिरे और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इससे पहले पिहानी ओवरब्रिज के पास ही इसी कार ने हरियावां थाना क्षेत्र के देवरिया प्रसिद्धनगर निवासी गोविंद (25) की बाइक में टक्कर मार दी। गोविंद अपनी दादी लीलावती (60) और चचेरे भाई पवन (8) के साथ एक गोद भराई के कार्यक्रम में फर्दापुर जा रहा था। घटना में तीनों घायल हो गए।

इसके बाद कार ने वहीं साइकिल से जा रहे चक निवासी आजाद वर्मा (17) और अच्छेलाल (18) को भी टक्कर मार दी। यह दोनों भी घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। देहात कोतवाल हरिनाथ यादव ने बताया कि कार पुलिस के कब्जे में है। मृतक के परिजनों से तहरीर लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

फोटो-13- घटनास्थल पर मिली कार और जांच करते पुलिस कर्मी। संवाद

फोटो-13- घटनास्थल पर मिली कार और जांच करते पुलिस कर्मी। संवाद

फोटो-13- घटनास्थल पर मिली कार और जांच करते पुलिस कर्मी। संवाद

फोटो-13- घटनास्थल पर मिली कार और जांच करते पुलिस कर्मी। संवाद

फोटो-13- घटनास्थल पर मिली कार और जांच करते पुलिस कर्मी। संवाद

फोटो-13- घटनास्थल पर मिली कार और जांच करते पुलिस कर्मी। संवाद

फोटो-13- घटनास्थल पर मिली कार और जांच करते पुलिस कर्मी। संवाद

फोटो-13- घटनास्थल पर मिली कार और जांच करते पुलिस कर्मी। संवाद

फोटो-13- घटनास्थल पर मिली कार और जांच करते पुलिस कर्मी। संवाद

फोटो-13- घटनास्थल पर मिली कार और जांच करते पुलिस कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed