फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmer murdered with sharp weapon, dead body found in field

Hardoi News: धारदार हथियार से किसान की हत्या, खेत में मिला शव

Sat, 13 Apr 2024 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Farmer murdered with sharp weapon, dead body found in field
हरदोई/बावन। लोनार कोतवाली क्षेत्र के भदना निवासी युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उसका शव शुक्रवार सुबह भदना गांव से 500 मीटर दूर गदाईपुर में उसके ही खेत में पड़ा मिला। मां ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

भदना निवासी छोटकन्ने (36) का लहूलुहान शव शुक्रवार की सुबह गदाईपुर में उसके ही खेत में ग्रामीणों ने पड़ा देखा। इसकी जानकारी परिजनों को दी। उसके सिर, कान के पीछे, आंख के ऊपर किसी धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई थी। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह, सीओ हरपालपुर आरपी सिंह और लोनार के प्रभारी निरीक्षक आलोक मणि त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और परिजनों से जानकारी ली।
विज्ञापन

छोटकन्ने की पत्नी छोटी बिटिया ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात 10 बजे खाना खाकर साथ में ही लेटे थे। रात तीन बजे के बाद वह जगी तो पति बिस्तर पर नहीं था। सुबह शव मिलने की जानकारी हुई। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। मां गोमता, पत्नी छोटी बिटिया, दो पुत्र और एक पुत्री परिवार में है। वहीं मां गोमता ने बताया कि छोटकन्ने हरियाणा और पंजाब में फसल की कटाई के लिए गया था। नौ अप्रैल को हरियाणा से मजदूरी कर गांव लौटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में गोमता ने बताया कि छोटकन्ने और छोटी बिटिया के बीच आए दिन विवाद होता था। छोटकन्ने को शंका थी कि उसकी पत्नी के संबंध किसी और से हैं। लोनार के प्रभारी निरीक्षक आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। एफआईआर में छोटकन्ने की शंका और पत्नी से विवाद होते रहने का उल्लेख है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि मां गोमता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed