फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmer killed in a road accident, 10 injured

सड़क हादसे में किसान की मौत, 10 घायल

Sat, 12 Nov 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sat, 12 Nov 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Farmer killed in a road accident, 10 injured
सड़क हादसे में ‌‌क‌िसान की मौत

हरदोई। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में एक किसान की मौत हो गई। जबकि दस लोग घायल हो गए। बाइक चालकों के सिर में गंभीर चोटे आईं। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे।  घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर दो की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया।

विज्ञापन


लोनार थाना क्षेत्र के दुलारपुर गांव निवासी सूरज (55) शनिवार को साइकिल से सवायजपुर डीलज लेने जा रहा था। महरेपुर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल ले आए। जहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया।

विज्ञापन

लखनऊ जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, देहात कोतवाली के पूरा बहादुर गांव निवासी राजेश (40) टेंपो लेकर हरदोई जा रहा था। पिहानी रेलवे क्रॉसिंग के पास प्राइवेट बस ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में राजेश घायल हो गया। उधर, मझिला थाना क्षेत्र के बहेड़ा रसूलपुर निवासी सीताराम (53) सड़क हादसे में घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मल्लावां थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी लतीफ (40) सड़क हादसे में घायल हो गया। बिलग्राम क ोतवाली के नूरपुर हथौड़ा निवासी अजय प्रताप (40) शुक्रवार को वैन से हरदोई जा रहा था। वैन में गांव निवासी राज बहादुर (45) , पप्पू (38), परशुराम (70) भी थे। फ र्दापुर के पास ट्रक ने वैन को टक्कर मार दी। हादसे में वैन में सवार लोग घायल हो गए।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर अजय की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। उधर, सांडी थाना क्षेत्र के सैंतियापुर निवासी सुशील (35) शनिवार सुबह बाइक से खेत जा रहे थे। रास्ते में दूसरी बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। उसके सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।

बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे। परिजनों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। उधर, बघौली थाना क्षेत्र के पाट कुंआ गांव निवासी संतोष (33) शनिवार को बाइक से बालामऊ से घर लौट रहे थे। चौराहा के पास दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। उसके पैर व सिर में गंभीर चोटें आई। वह हेलमेट नहीं लगाए था। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed