फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmer hanged himself

Hardoi News: किसान ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 27 May 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 27 May 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Farmer hanged himself
परिजनों ने कहा, कर्ज से परेशान होकर उठाया कदम
विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल
संवाद न्यूज एजेंसी
बघौली। थाना क्षेत्र में एक अधेड़ ने पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक के बेटे ने बैंक के कर्ज में दबे होने की वजह आत्महत्या करने की बात कही है। उसने पुलिस से कार्रवाई कराने की मांग की है।

बघौली थाना के मरेउरा गांव निवासी शिव बक्श सिंह (58) शुक्रवार की सुबह लगभग सात बजे शौच के लिए घर से निकला था। उसके काफी देर तक जब नहीं लौटा तो घर वाले तलाशने लगे। इसी दौरान गांव के बाहर खेत में पेड़ से गमछे के फंदे पर उसका शव लटका मिला। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। शिव बक्श सिंह के चार बेटे विक्रम सिंह, संजय सिंह, नारायण सिंह और दीपक सिंह है। पिता की मौत से पूरा परिवार गमगीन है।
विज्ञापन

मृतक के बेटे विक्रम का आरोप है कि शिव बक्श सिंह के ऊपर किसान क्रेडिट कार्ड का करीब एक लाख रुपये का कर्ज था। इस वर्ष ओले गिरने से फसल बर्बाद हो गई थी। इस कारण कर्ज नहीं दे सका था। इसी बात से उसका पिता परेशान रहते थे। इसी बीच बैंक से उन्हें एक नोटिस भी जारी किया था। इससे परेशान होकर पिता ने आत्महत्या कर ली। चौकी प्रभारी मार्कंडेय सिंह ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed