{"_id":"6a2c45220c06db590b0a1a83","slug":"farmer-drinks-pesticide-after-returning-from-land-dispute-date-dies-hardoi-news-c-213-1-hra1004-151351-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: भूमि विवाद की तारीख से वापस आकर किसान ने पीया कीटनाशक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: भूमि विवाद की तारीख से वापस आकर किसान ने पीया कीटनाशक, मौत
विज्ञापन
फोटो- 14- रामदेव। फाइल फोटो
हरदोई। सवायजपुर तहसील में चल रहे भूमि संबंधी विवाद की तारीख से वापस आकर बृहस्पतिवार देर शाम हड़हा निवासी अधेड़ ने कीटनाशक पी लिया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि जिन लोगों से विवाद था उन्होंने धमकाया था।
हड़हा गांव निवासी रामदेव (48) खेती करते थे। चाचा रणवीर ने बताया कि रामदेव का अपने चचेरे चाचा से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन भी है। बृहस्पतिवार को रामदेव इसी सिलसिले में सवायजपुर एसडीएम कोर्ट में तारीख पर गए थे। आरोप है कि वहां आरोपियों ने रामदेव के साथ गाली-गलौज कर धमकाया। तारीख से वापस आकर भी रामदेव को फोन पर धमकाया।
इसके बाद रामदेव अपने कमरे चले गए और वहां रखा कीटनाशक पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर सवायजपुर सीएचसी पहुंचे, वहां से चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज भेज दिया। उपचार के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी रामेश्वरी और तीन बेटे पुष्पेंद्र, उपेंद्र और अंकित हैं। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजन अगर कोई शिकायत करेंगे तो मामले की जांच की जाएगी। फिलहाल परिजन ने कोई लिखित शिकायत नहीं की है।