फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmer dies, three injured in collision with Bolero, villagers create traffic jam

Hardoi News: बोलेरो की टक्कर से किसान की मौत, तीन घायल, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Thu, 06 Jun 2024 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies, three injured in collision with Bolero, villagers create traffic jam
बेनीगंज। सीतापुर मार्ग पर लकड़ी लेने गए किसान को पुत्री और पौत्रों सहित टक्कर मार दी। इससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। बोलेरो और चालक को अभिरक्षा में ले लिया गया है।
विज्ञापन

टडियावां थाना क्षेत्र के सिकरोहरी गांव निवासी बलराम (60) पुत्र भिखारी बृहस्पतिवार सुबह हरदोई-प्रतापनगर रोड के किनारे लकड़ी लाने के लिए घर से निकले थे। काफी देर तक जब वापस नहीं आए तो पुत्री मंजू (15), पौत्र आर्यन (5) व कार्तिक (3) घर से बुलाने के लिए गए थे। इसी बीच नैमिषारण्य की ओर से हरदोई की तरफ जा रही बोलेरो ने चारों को टक्कर मार दी। बलराम की मौके पर मौत हो गई जबकि, पुत्री मंजू, आर्यन व कार्तिक घायल हो गए। गांव के लोगों ने हादसे की जानकारी घर पर और पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचती कि इससे पहले ही गांव के लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

कोतवाल अशोक सिंह ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। मृतक की पत्नी शारदा ने बताया कि चार पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। कोतवाल ने घायल तीनों बच्चों को मेडिकल कॉलेज भेजा। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बोलेरो और चालक पुलिस अभिरक्षा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed