{"_id":"6609e6b73b9941b18b069987","slug":"farmer-dies-due-to-bike-collision-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-112606-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बाइक की टक्कर से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बाइक की टक्कर से किसान की मौत
Mon, 01 Apr 2024 04:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। जगदीशपुर सांडी मार्ग पर सड़क पार कर रहे किसान को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घटना में किसान और बाइक सवार घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने किसान को मृत घोषित कर दिया।
सांडी थाना क्षेत्र के सैतियापुर गांव निवासी राज बहादुर (50) गांव के बाहर एक किलोमीटर दूर अपने खेत के पास सड़क के किनारे झोपड़ी बनाकर परिवार समेत रहते थे। उन्होंने कुछ मवेशी भी पाल रखे थे और साथ ही खेती भी करते थे। शनिवार की शाम वह मवेशी लेकर सड़क पार कर रहे थे।
इसी दौरान तेज रफ्तार से आए बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से किसान के साथ ही बाइक सवार भी घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया। यहां राज बहादुर को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के परिवार में पत्नी, पांच पुत्र और दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायल का इलाज चल रहा है। उसे अभी होश नहीं आया है। परिजनों के बारे में जानकारी की जा रही है।