फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmer dies after tractor overturns and crushes him; he had lost his way while heading to visit relatives.

Hardoi News: रिश्तेदारी में जाने के लिए निकला किसान रास्ता भटका, ट्रैक्टर पलटने से दबकर मौत

Fri, 12 Jun 2026 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies after tractor overturns and crushes him; he had lost his way while heading to visit relatives.
हरपालपुर। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के चटकापुर जाने के लिए निकला फर्रुखाबाद का किसान बृहस्पतिवार आधीरात के बाद रास्ता भटक गया। इस दौरान उन्नाव कटरा मार्ग पर हरपालपुर के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबकर उनकी मौत हो गई। शव के पास मिले आधार कार्ड में दर्ज पते पर सूचना देने पर परिजन भी मौके पर आ गए।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जनपद के शमशाबाद थाना क्षेत्र के हरसिंगपुर तराई निवासी वीरेंद्र सिंह (57) खेती करते थे। पुत्र नीरज ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम वीरेंद्र सिंह सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के चटकापुर में रहने वाले अपने रिश्तेदार के यहां जाने के लिए निकले थे। यहां से उन्हें मिट्टी उठाने की डोली लेनी थी। सवायजपुर से चटकापुर जाने में वह रास्ता भटक गए और हरपालपुर पहुंच गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात लगभग एक बजे उन्नाव कटरा मार्ग पर हरपालपुर जाने वाली सड़क पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया। इसके नीचे दबकर उनकी मौत हो गई। आसपास के ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से बरामद आधार कार्ड में दर्ज ब्योरे से सूचना परिजन तक पहुंचाई। मृतक के परिवार में दो पुत्र और तीन पुत्री हैं। कोतवाल संदीप शुक्ला ने बताया कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंती में पलटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed