फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   farmer died due to ht line current

एचटी लाइन के तार की चपेट में आए किसान की मौत

Tue, 09 Aug 2022 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
farmer died due to ht line current
हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के धिरजाखेड़ा में खेत में झूलती एचटी लाइन की चपेट में आकर किसान की मौत हो गई। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम धिरजाखेड़ा निवासी पुत्तू (55) खेती करता था। सोमवार सुबह वह खेत गया था। खेत के पास से एचटी लाइन निकली है। लाइन के तार काफी नीचे हैैं। पुत्तू तारों की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि एचटी लाइन के तार ढीले होेने झूल रहे थे। तारों को ठीक कराने के लिए ग्रामीणों ने कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया कि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

हैंडपंप में उतरा करंट, युवक की मौत
बघौली। थाना क्षेत्र के उमरापुर स्थित फार्म हाउस में हैंडपंप मेें करंट आने से युवक की मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के ग्राम कसमंडी के मजरा नकुड़ी निवासी रमाकांत (38) उमरापुर स्थित फार्म हाउस पर नौकरी करता था। सोमवार दोपहर वह हैंडपंप पर पानी भरने गया था। हैंडपंप का हत्था छूते ही वह करंट की चपेट में आ गया। जब तक लोग मौके पर पहुंचे, उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि मृतक के परिवार में पत्नी, पांच बेटियां व एक बेटा है। सीओ विकास जायसवाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने परिजनों को मदद का आश्वासन दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed