फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   farmer demond

जिले में भी शुरु की जाए किसान गोष्ठी

Thu, 20 Feb 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
farmer demond
फोटो-04-मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते भाकियू राष्ट्रीयतावादी के पदाधिकारी व क? - फोटो : HARDOI
हरदोई। जिले में भी अन्य जनपदों की भांति प्रत्येक बुधवार को किसान गोष्ठी आयोजित करवाए जाने सहित आठ सूत्री मांगों को लेकर भाकियू राष्ट्रीयतावादी के पदाधिकारियों व किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया व जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप कार्रवाई कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष रावेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि जिले में भी किसान गोष्ठी व किसान दिवस आयोजित किया जाता रहा है। पिछले काफी समय से आयोजन बंद है, इसको फिर से करवाया जाए। जिससे किसानों की समस्याओं का निदान हो सके। ग्राम आदमपुर में प्रधान द्वारा कराए गए कार्यों की जांच करवाई जाए। ग्राम आदमपुर में ही आवास वितरण और शौचालय वितरण में की गई धांधली की निष्पक्ष जांच कराई जाए। गांव में चकरोड, खड़ंजा रोड, डामर, तालाब, चारागाह, खलिहान आदि सरकारी जमीन पर से अतिक्रमण समाप्त किया जाए। इस दौरान किसानों ने नारेबाजी भी की व सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामलखन पाठक सहित कई पदाधिकारी व किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed