{"_id":"69e905fb237bff844b0e0d3e","slug":"farmer-commits-suicide-by-hanging-himself-with-a-shirt-and-a-towel-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-148491-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: शर्ट और गमछे को जोड़ किसान ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: शर्ट और गमछे को जोड़ किसान ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
फोटो-24-उपेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू। फाइल फोटो
बावन। सांडी थाना क्षेत्र के संगैचामऊ गांव से मंगलवार को निकले किसान का शव बुधवार दोपहर बावन में चारागाह के पास बाग में आम के पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। फंदा बनाने के लिए मृतक ने गमछा और शर्ट को एक में ही बांध लिया था। घटना की वजह पर परिजन चुप्पी साधे हैं।
संगैचामऊ निवासी उपेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू (52) खेती करते थे। उनके बेटों राजन और रोहित ने बताया कि मंगलवार सुबह उपेंद्र घर से निकले थे। आमतौर पर वह गांव में ही रहते थे और कुछ देर बाद घर वापस आ जाते थे। देर शाम तक वह वापस नहीं आए तो उनकी तलाश परिजनों ने की। सोशल मीडिया पर भी उनके लापता होने की खबर बेटों ने प्रसारित कराई।
बुधवार सुबह लोनार कोतवाली क्षेत्र के बावन में चारागाह के पास स्थित एक बाग की तरफ गए ग्रामीणों ने आम के पेड़ पर अधेड़ का शव लटका देखा। इसकी जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। उपेंद्र का गांव घटनास्थल से लगभग ढाई किलोमीटर दूर है। इसलिए उनके परिजन भी मौके पर पहुंच गए और पहचान कर ली। कोतवाल राकेश यादव ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी नमूने जुटाए हैं। परिजनों की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना काे लेकर परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।