{"_id":"61c4c30a9260087cdb5dddb3","slug":"fansi-hardoi-news-knp6713221165","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की पिटाई कर फांसी पर झूला पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की पिटाई कर फांसी पर झूला पति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी को पीटने की शिकायत पर जब पुलिस उसके घर पहुंची तो पति का शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गंगेउली निवासी अमर सिंह के बेटे राहुल (25) की शादी तीन साल पूर्व पिहानी थाने के सिरसा गांव निवासी लल्लू सिंह की बेटी पूनम से हुई थी। उनके दो साल का बेटा विशाल है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि राहुल शराब का लती था। उसकी आए दिन पत्नी से मारपीट होती थी। जिसके चलते कुछ दिन पहले पूनम अपने मायके चली गई थी। इसकी शिकायत महिला थाने में भी की गई थी। पुलिस के दख़ल के बाद बीती 10 दिसंबर को राहुल पूनम को विदा कराकर ससुराल वापस लाया था।
पूनम के पिता लल्लू ने बताया कि बुधवार को बेटी पूनम ने बताया कि राहुल ने उसकी पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया है। वह पड़ोसी धुन्नर सिंह के घर में है। इस पर लल्लू सिंह 112 नंबर पुलिस को साथ लेकर गंगेउली पहुंचा। वहां राहुल का शव बरामदे में चादर से फंदे पर लटक रहा था। परिजनों का कहना है कि राहुल ने पत्नी की पिटाई कर खुदकुशी कर ली। थाना पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जाएगा। इसके बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।