फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   fande selatakta mila sav

संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकता मिला युवक का शव

Tue, 09 Jun 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
fande selatakta mila sav
फोटो-19- मृतक के घर के बाहर जानकारी करते सांडी के प्रभारी निरीक्षक क्राइम इरशाद त्यागी। संवाद - फोटो : HARDOI
सांडी। थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटी चिरागपुर में मंगलवार सुबह युवक का शव घर में फांसी पर लटकता मिला। परिजनों ने पड़ोसियों की मारपीट से आहत होकर युवक के खुदकुशी करने की तहरीर दी है। पुलिस ने चार लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटी चिरागपुर निवासी राजेश राठौर (20) पुत्र रामकुमार खेती करता था। बहन सीमा ने बताया कि मंगलवार को उसकी मां खेत गई थी। सुबह साढ़े सात बजे वह राजेश को नाश्ता देने के बाद ताऊ लालाराम के घर चली गई थी। वापस आने पर दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उसने खिड़की से देखा तो राजेश फांसी पर लटकता दिखा। सूचना पर पहुंचे सांडी थाने के प्रभारी निरीक्षक क्राइम इरशाद त्यागी ने दरवाजा खोला तो फांसी लगाने में इस्तेमाल प्लास्टिक की डोरी सहित शव जमीन पर आ गिरा। छत के कुुंडे में प्लास्टिक की डोरी का कुछ हिस्सा फंसा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के चाचा लालाराम व अन्य परिजनों ने पहले चार पड़ोसियों पर राजेश से मारपीट कर उसका शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया, लेकिन बाद में दी गई तहरीर में मारपीट से आहत होकर राजेश के खुदकुशी करने की बात कही। प्रभारी निरीक्षक क्राइम इरशाद त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मृतक के पड़ोसी अनंतू, उनके दो पुत्रों बालक और जगदीश के साथ ही जगदीश के पुत्र फूलचंद्र पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में राजेश की बायीं आंख में चोट के निशान, दायें कंधे पर रगड़ के अलावा कुछ चोट के निशान मिले हैं। मौत फांसी लगने की वजह से हुई है।
विज्ञापन

गांव के लोगों में ये चर्चा
गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। सूत्रों के मुताबिक मृतक के परिवार में मां और तीन बहनें हैं। उसके मकान पर पड़ोसियों की निगाह लंबे समय से है। डेढ़ वर्ष से राजेश के अवैध संबंध आरोपियों के परिवार की एक महिला से हो गए थे। मृतक की मां का कहना है आरोपियों ने पुत्र के साथ मारपीट भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed