फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Family members kept doing exorcism for two days, teen commits suicide

Hardoi News: दोे दिन झाड़फूंक कराते रहे परिजन, किशोर ने तोड़ दिया दम

Fri, 05 Jul 2024 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Family members kept doing exorcism for two days, teen commits suicide
हरदोई। झाड़फूंक के चक्कर में एक किशोर की मौत हो गई। दरअसल, किशोर को मंगलवार को सांप ने काट लिया था। परिजन उसे अस्पताल नहीं ले गए और इधर-उधर उसकी झाड़फूंक कराते रहे।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के अमरखा मजरा भैंसरी निवासी बेचेलाल का पुत्र अनुज (14) मंगलवार को खेत में मूंगफली की खोदाई कर रहा था। इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया। घटना की जानकारी पर अनुज के परिजन वहां पहुंच गए। परिजनों से कुछ ग्रामीणों ने झाड़फूंक कराने की बात कही तो परिजन भी उन लोगों की बातों में आ गए। दो दिनों तक परिजन अनुज की झाड़फूंक अलग-अलग जगहों पर कराते रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम अनुज की हालत बिगड़ गई और देर शाम होेते-होते उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने शुक्रवारर को घटना की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता बेचेलाल से बेटे को अस्पताल न ले जाने पर पूछा गया तो उसने आर्थिक स्थिति का हवाला दिया। सरकारी अस्पताल में भी उपचार होने की बात पर सवाल किया गया तो जवाब मिला कि गांव वालों ने कहा था कि झाड़फूंक करा लो।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. रोहताश कुमार कहते हैं कि अगर किसी को सांप काट ले तो तत्काल चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। सभी सरकारी अस्पतालों में एंटी स्नैक वैनम उपलब्ध है। झाड़फूंक के चक्कर में मरीज की जान खतरे में नहीं डालनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed