{"_id":"5fbbf1a68ebc3e9bcd438b5e","slug":"family-kidnapped-by-kidnapper-hardoi-news-knp5958806116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे का अपहरण कर ले जा रहे युवक को पकड़ा--","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे का अपहरण कर ले जा रहे युवक को पकड़ा--
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खेरवा मजरा कमालपुर में साइकिल चलाना सीख रहे बच्चे का अपहरण करने वाले को ग्रामीणों की सतर्कता से परिजनों ने पकड़ लिया। अपहर्ता को पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के विरुद्ध अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
खेरवा मजरा कमालपुर निवासी शशिकांत (9) पुत्र रामचेला सोमवार दोपहर गांव के बाहर साइकिल चलाना सीख रहा था। इसी दौरान गोवर्धनपुर मार्ग के पास युवक ने शशिकांत को बहलाया और उसे साथ ले गया। काफी देर तक शशिकांत के घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो ग्रामीणों ने बताया कि शशिकांत अज्ञात युवक के साथ साइकिल से प्रतापनगर की ओर जाता दिखा था।
इस पर परिजन प्रतापनगर चौराहा पहुंचे और आटा चक्की के पास से शशिकांत को ले जाने वाले युवक को पकड़ लिया। युवक ने अपना नाम शिवकुमार पुत्र छोटे निवासी आदिलपुर थाना बघौली बताया। परिजनों ने शिवकुमार को पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाल राजकरन शर्मा ने बताया कि शिवकुमार के विरुद्ध अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसे जेल भेजा जा रहा है।