फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Family kept sleeping on second floor, jewelery worth lakhs stolen

Hardoi News: दूसरी मंजिल पर सोता रहा परिवार, चोरी हुए लाखों के गहने

Thu, 05 Sep 2024 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Family kept sleeping on second floor, jewelery worth lakhs stolen
बघौली। सुरसा थाना क्षेत्र के वल्लीपुर तिराहे स्थित मकान में बुधवार रात चोरों एक मकान से करीब दो लाख रुपये के जेवर और अन्य सामान चोरी कर लिया। वहीं, पूरा परिवार दूसरी मंजिल के कमरे में सोता रहा, सुबह नीचे आने पर घटना की जानकारी हुई तो खलबली मच गई। पुलिस को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के वल्लीपुर के मजरा पनुवावर निवासी मनीष कुमार गुप्ता पुत्र मुंशीलाल वल्लीपुर तिराहे पर मकान बनाकर परिवार सहित काफी समय से रह रहे हैं और खेती-बाड़ी करते हैं। मनीष ने बताया कि बुधवार रात घरवाले खाना खाने के बाद मकान की दूसरी मंजिल के कमरें में सोने चले गए। गुरुवार सुबह जब पत्नी नीरज देवी उठकर नीचे आईं तो खुली हुई अलमारी व बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

पुलिस को मनीष ने बताया कि चोरों ने अलमारी में रखे पत्नी और बहू के जेवरात जिनमें एक सोने का हार, एक जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी झाला, एक सोने की चेन, चार अंगूठी, दो जोड़ी कमर बिझुआ, एक जोड़ी पायल सहित करीब दो लाख रुपए के जेवरात चोरी कर लिए। थाना प्रभारी सुरसा अनेक पाल सिंह ने परिजनों से पूछताछ के बाद घटना के जल्द खुलासे की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरसा थाना क्षेत्र वल्लीपुर तिराहे पर मकान स्थित होने के बावजूद दो मंजिला मकान में चोरी हो गई। ऐसे में सवाल उठता है कि तब तिराहे पर ही मकान में चोरी हो गई तो उस समय गश्त करने वाले पुलिस के जवान कहां थे। दूसरा कि जब तिराहे पर स्थित मकान सुरक्षित नहीं है तो आसपास के इलाके तो राम भरोसे ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed