फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Family dispute dealt with reconciliation

पारिवारिक विवाद सुलह समझौते से निपटाएं

Sat, 23 Apr 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई Updated Sat, 23 Apr 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Family dispute dealt with reconciliation
पूछताछ करती आकांक्षा समिति की अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
आकांक्षा समिति की अध्यक्ष ने शुक्रवार को महिला थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि थाने में आने वाले पारिवारिक विवादों को आपसी सहमति और सुलह समझौते से निपटाया जाए।
विज्ञापन



आकांक्षा समिति की अध्यक्ष अनु वार्ष्णेय ने महिला थाने के निरीक्षण के दौरान वहां पर मौजूद पीड़ित महिलाओं की समस्या सुनीं। उन्होंने थानाध्यक्ष को पारिवारिक विवाद आपस में सुलह समझौता कराके निपटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



थाने में उन्हें घर से भागी चार बालिकाएं मिली, जिनको उन्होंने समझाया और पुरानी बातों को भूल कर पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देकर आत्म निर्भर बनने को कहा। इस पर चारों बालिकाएं अपने माता पिता के साथ जाने को तैयार हो गई। उन्होंने माता पिता को भी बेटियों को प्यार से रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद उन्होंने कांशीराम कालोनी स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। वहां पर पंखे और फस्टएड बाक्स की व्यवस्था न होने पर तत्काल व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने वहीं पर चल रहे विकलांग शिविर का भी जायजा लिया। इसके बाद महिला अस्पताल का निरीक्षण किया।



जहां पर सीएमएस को निर्देशित किया कि रेप से पीड़ित महिला/बालिकाओं का मेडिकल प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए, जिससे दोषी के खिलाफ साक्ष्य मिल सके। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी पवन द्विवेदी, सीडीपीओ सुरसा प्रियंका गुप्ता, थानाध्यक्ष नमिता सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed