फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   False youth hanging on the phone from wife

पत्नी से फोन पर झगड़ फांसी पर झूला युवक

Fri, 25 Aug 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Fri, 25 Aug 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
False youth hanging on the phone from wife
Mobile User - फोटो : प्रत‌िकात्मक

हरदोई। कछौना थाना क्षेत्र के ग्राम जैतनगर में मायके गई पत्नी से फोन पर झगड़ने के बाद युवक फांसी पर झूल गया।  पुलिस ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की।

विज्ञापन


कछौना थाना क्षेत्र के ग्राम जैतनगर निवासी तनवीर (28) गुरुवार देर शाम घर में अकेला था। उसका छोटा भाई मदारी मां रुमी को दवा दिलाने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान तनवीर ने घर का गेट बंद कर अंदर कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


घटना का पता तब चला जब मदारी अपनी मां रुमी के साथ दवा लेकर वापस घर पहुंचा। कई बार गेट खटखटाने पर भी कोई आवाज नहीं आई तो मदारी चारदीवारी फांदकर अंदर गया। कमरे का दरवाजा खुला हुआ था और तनवीर फांसी पर लटक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने अंदर से गेट खोला तो मां रुमी भी अंदर आ गईं। तनवीर को फांसी पर लटकते देख दोनो बिलख कर रोने लगे। घटना की जानकारी पर भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि तनवीर मुंबई में ड्राइवरी करता था।

वहां वह अपनी पत्नी रोशनी और तीन वर्षीय पुत्री अफसरा के साथ रहता था। संडीला के ग्राम किटौनी निवासी एक युवक भी ड्राइवरी करता था। बताया जाता है कि रोशनी और उक्त युवक के प्रेम संबंध हो गए। इसके कारण ही तनवीर परिवार समेत मुंबई छोड़कर चला आया था।

गांव आने के दो दिन बाद ही रोशनी मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गौरी सरायं में अपने मायके चली गई थी। बच्ची को भी साथ ले गई थी। बीते दिनों तनवीर उसे समझा बुझाकर वापस बुलाने के लिए गया था, लेकिन वह नहीं आई। गुरुवार को उसने काफी देर तक मोबाइल पर रोशनी से बात की। फोन पर ही विवाद हो गया और उसके बाद उसने खुदकुशी कर ली।


तनवीर को गिरफ्तार कराया था
सूत्र बताते हैं कि बीते दिनों जब तनवीर पत्नी रोशनी को विदा कराने गया था तो रोशनी और उसके परिजनों ने हंगामा कर दिया था। विवाद बढ़ने पर रोशनी ने यूपी-100 को फोन कर दिया था। वहां पहुंची पुलिस टीम ने तनवीर को हिरासत में ले लिया था, लेकिन बाद में ले देकर छोड़ दिया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed