{"_id":"61e9a1e1567d3720cb738a2b","slug":"fallo-up-hardoi-news-knp6764166143","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर पर मिले खून के धब्बे, दोनों की गुमशुदगी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर पर मिले खून के धब्बे, दोनों की गुमशुदगी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद। क्षेत्र के करीमनगर मार्ग पर आम के एक बाग में जली हुई कार में मिले दो कंकाल का मामला अभी भी अनसुलझा है। गुरुवार को पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल से कंकालों का पोस्टमार्टम कराया। जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। वहीं कस्बा में पड़ोसी के बंद मकान का ताला खुलवाने पर वहां भी खून के धब्बे पुलिस को मिले। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने दोनों पड़ोसियों की गुमशुदगी दर्ज की है।
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के करीमनगर गांव के निकट स्थित आम के बाग में एक कार जली मिली थी। कोचिंग पढ़कर लौट रहे बच्चों ने कार खड़ी देख अपने परिजनों को जानकारी दी थी। इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार की जांच की थी। इस दौरान कार की ड्राइविंग सीट व पीछे की सीट पर दो शव मिले थे, जो कि बुरी तरह से जलकर कंकाल से हो गए थे। उनकी पहचान करना मुश्किल था। इस बीच मौके पर पहुंचे कस्बा के मोहल्ला बाजार संभा निवासी अमित वर्मा ने शवों की शिनाख्त करते हुए एक को अपना बड़ा भाई आनंद कुमार (32) व दूसरे की पहचान पड़ोसी निर्मल शर्मा (62) के रूप में करने का दावा किया था।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। एयरफोर्स में कार्यरत निर्मल शर्मा का बेटा पवन गुरुवार को घर पहुंचा। पुलिस ने उसकी मौजूदगी में उसके बंद मकान का ताला खुलवाया। मकान के अंदर कई जगहों पर खून के धब्बे दिखाए दिए। जिससे मामला और भी उलझ गया है। सीओ विशाल यादव ने बताया कि निर्मल के घर में खून के धब्बे देखने के बाद दोनों की गुमशुदगी दर्ज की गई है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर खुलासा किया जाएगा।